प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2026 के 501 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए। विज्ञापित पदों में समीक्षा अधिकारी के 162 (उत्तर प्रदेश सचिवालय में 122, यूपीपीएससी में तीन, राजस्व परिषद में आरओ लेखा के 31 समेत कुल 37) पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - सोने-चांदी में आई गिरावट निवेशकों को खरीदारी का मौका देगी, इसलिए आ रही गिरावट
ये भी पढ़ें - दो दिन में 5.59 लाख ने वोटर बनने को भरा फॉर्म-6
इसके अलावा सहायक समीक्षा अधिकारी के (सचिवालय में 261 व एआरओ लेखा विशेष चयन के छह, यूपीपीएससी में 21, राजस्व परिषद में दो, महाधिवक्ता कार्यालय में 45) पद हैं। इसके अलावा इसी भर्ती के माध्यम से यूपीपीएससी में व्यवस्थापक, अवधाता, स्वागती और भंडारी के एक-एक कुल चार पदों पर भी चयन होगा। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है।
पीसीएस की तरह सीएम फेलोशिप वालों को छूट:आरओ/एआरओ में पीसीएस की तरह पहली बार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से जुड़े युवाओं को आयु में छूट और भारांक दिया जाएगा। एक, दो व तीन साल की अवधि पूरी करने वालों को मुख्य परीक्षा में 100 अंक तक क्रमश: एक, दो व तीन अंक का अधिमान मिलेगा।
101 से 500 तक क्रमश: 1.5, तीन व 4.5 अंक, 501 से 1000 अंक तक क्रमश: दो, चार व छह जबकि 1000 से अधिक अंक पर क्रमश: 2.5, 5 व 7.5 अंक का अधिमान मिलेगा। मुख्यमंत्री अध्येतावृत्ति कार्यक्रम के अनुसंधानविदों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

