हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 October 2026

इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभाल रहे शिक्षकों को समान वेतन का लाभ देने का आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को समान वेतन का लाभ देने के मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी मामलों की जांच कर पात्र शिक्षकों को पूर्व में पारित न्यायिक आदेशों के अनुरूप लाभ दिया जाए।

कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया दो महीने के भीतर पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - जनगणना 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक PE Training App में ऐसे करें Login, User ID और Password भूलने पर जानें तरीका

ये भी पढ़ें - जनगणना 2027: HLB से EB में बदलाव, जानें नए नंबर और ब्लॉक विभाजन का पूरा गणित

यह आदेश राकेश राठी और 43 अन्य याचियों की ओर से दाखिल याचिका पर दिया गया है। याचियों की ओर से अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी ने पक्ष रखा।

इस आदेश से इंचार्ज प्रधानाध्यापक का दायित्व निभा रहे उन शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो समान वेतन के लाभ की मांग कर रहे हैं। हालांकि, लाभ संबंधित मामले की जांच और पात्रता के आधार पर मिलेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more