UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 October 2026

करवाचौथ पर पुरुषों को भी छुट्टी, सरकारी दफ्तरों से स्कूल-कॉलेज तक रहेगा अवकाश: खबर पड़ोसी राज्य से

 

करवाचौथ पर पुरुषों को भी छुट्टी, सरकारी दफ्तरों से स्कूल-कॉलेज तक रहेगा अवकाश

शिमला/लखनऊ: करवाचौथ के अवसर पर इस बार महिलाओं के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलने जा रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने करवाचौथ के दिन गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में कामकाज बंद रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इसके तहत करवाचौथ पर सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से महिलाओं को छुट्टी मिलने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार पुरुष कर्मचारी भी अपनी पत्नी के साथ त्योहार मना सकेंगे।

सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों पर रहेगा असर

सार्वजनिक अवकाश के चलते हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में व्यवस्था अलग हो सकती है।

यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित अवकाश से अलग बताया गया है।

करवाचौथ पर पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार

करवाचौथ उत्तर भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोला जाता है।

पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश मिलने से परिवारों को त्योहार साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

ध्यान दें: यह खबर हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश से संबंधित है। उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य में छुट्टी की स्थिति जानने के लिए संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक अधिसूचना देखें।

ये भी पढ़ें - Karwa Chauth Holiday 2026: आज 29 अक्टूबर को महिलाओं को विशेष अवकाश, यूपी के 04 जिलों में सभी के लिए छुट्टी के आदेश


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more