UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2026

CEO Navdeep Rinwa Apology: विवादित पोस्ट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांगी माफी

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विवादित पोस्ट पर मांगी माफी, विधान परिषद मतदाता सूची की टिप्पणी पर हुआ विवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में दर्ज नामों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने माफी मांगी है। समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को उन्होंने आधिकारिक एक्स हैंडल से सफाई देते हुए कहा कि पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा और टिप्पणी का भाव अपेक्षित संवाद शैली के अनुरूप नहीं था।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more