UP Basic Education News: अपर मुख्य सचिव का आदेश जारी, मंडलायुक्त और DM की समीक्षा बैठक में 30 बिंदुओं पर होगी शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा *प्रभावी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन/अनुश्रवण के संबंध में अपर मुख्य सचिव महोदय का आदेश
आप अवगत हैं कि इसी वर्ष जनगणना/चुनाव इत्यादि की वजह से पठन-पाठन के वास्तविक समय के प्रभावित होने की संभावना है।
शेष बचे हुए समय में हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें छात्र-छात्राओं क वास्तविक पठन पाठन (शिक्षा अधिगम स्तर) को बेहतर से बेहतर किया जा सके। 😌
* मैं इस पत्र के साथ आपके उपयोगार्थ 30 बिन्दु संलग्न कर प्रेषित कर रहा हूँ। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप इन बिन्दुओं को अपनी पाक्षिक समीक्षा बैठक (बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की बैठक एक साथ की जा सकती है) में अनुश्रवण करने का कष्ट करें ताकि आपके कुशल नेतृत्व और अनुभव का लाभ शिक्षा विभाग को मिल सके।
पार्थ सारथी सेन शर्मा
अपर मुख्य सचिव
बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
उत्तर प्रदेश शासन



