हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

जिले में पदोन्नति हेतु शिक्षक काउंसलिंग के लिए 12 और 13 नवंबर की तारीख तय

चंदौली में शिक्षक काउंसलिंग के लिए 12 और 13 नवंबर की तारीख तय

चंदौली: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली ने जनपद की परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं के पदोन्नति हेतु काउंसलिंग की तारीख घोषित की है। यह काउंसलिंग 12 नवंबर 2026 और 13 नवंबर 2026 को डायट, सकलडीहा में आयोजित की जाएगी। आदेश पत्र संख्या 4310/2026-27, दिनांक 07 नवंबर 2026 के तहत जारी हुआ है।

खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी

काउंसलिंग को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को अलग-अलग दिनों और वर्गों की जिम्मेदारी दी गई है:

क्र. खंड शिक्षा अधिकारी 12 नवंबर 2026 13 नवंबर 2026
1 मनोज कुमार यादव (नियामाबाद) समस्त दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थी, उच्च प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 04 से 153 तक) पुरुष अभ्यर्थी, उच्च प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 04 से 153 तक)
2 अजित पाल (बरहनी) समस्त दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 154 से 269 तक) पुरुष अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 154 से 269 तक)
3 कृष्ण गोपाल तिवारी (सकलडीहा) महिला अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 304 से 525 तक) पुरुष अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 270 से 389 तक)
4 सुरेन्द्र प्रताप सहाय (चहनियां) महिला अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 526 से 687 तक) पुरुष अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 390 से 627 तक)
5 ओम प्रकाश मिश्रा (चकिया) महिला अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 689 से 844 तक) पुरुष अभ्यर्थी, प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 628 से 813 तक)
6 लालमणि राम (नौगढ़) पुरुष अभ्यर्थी, उच्च प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 01 से 127 तक) पुरुष अभ्यर्थी, उच्च प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 128 से 260 तक)
7 अश्विनी सिंह (धानापुर) समस्त अभ्यर्थी, नगर क्षेत्र पुरुष अभ्यर्थी, उच्च प्राथमिक स्तर (वरीयता क्रम 261 से 440 तक)
8 अजय कुमार (शहाबगंज) शिकायत प्रकोष्ठ शिकायत प्रकोष्ठ

निर्देश

  • सभी नामित खंड शिक्षा अधिकारी निर्धारित तिथि और समय पर एक सहायक के साथ काउंसलिंग स्थल डायट, सकलडीहा में उपस्थित रहकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
  • प्रत्येक काउंटर पर संबंधित शिक्षक/शिक्षिकाओं के अभिलेखों और पात्रता से जुड़े दस्तावेजों का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया जाएगा।
  • काउंसलिंग की कार्यवाही वरीयता सूची और पात्रता सूची के अनुसार होगी।
  • प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाएगी, और किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।
  • काउंसलिंग से संबंधित अभिलेखों और कार्यवाही का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली (सचिन कुमार) ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा निदेशक (लखनऊ) और अन्य संबंधित कार्यालयों को भी भेजी गई है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more