हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री की सगाई में क्षेत्र के 250 गांवों की पूरी आबादी को न्योता

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री की सगाई में अतरौली के 250 गांवों की पूरी आबादी को न्योता

अलीगढ़: बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की सगाई में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना है। एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है।


अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सभी 250 गांवों की पूरी आबादी को आमंत्रित किया गया है। मंत्री के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि सभी से आग्रह है कि वे समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more