UpdateMarts
Follow Channel

28 November 2021

UPTET देने आ रहे परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज व नगर बसें तैयार

लखनऊ: टीईटी (टीचर्स एलेजिबिलिटी टेस्ट) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में रविवार को हिस्सा लेने आ परीक्षार्थियों को परिवहन निगम प्रबंधन, रोडवेज बसें और ई बसों की सुविधा उपलब्ध कराएगा। एक रूट की एकमुश्त सवारी होने पर बसों को तत्काल भेजा जाएगा। शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से आधा दर्जन जिलों के लिए करीब 50 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यही नहीं शहर के भीतर आवागमन के लिए सिटी बसें भी होंगी। चारबाग, रेलवे स्टेशन, आलमबाग, अवध बस स्टेशन के बाहर से इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाया जाएगा। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने शनिवार को दुबग्गा और गोमतीनगर के अधिकारियों संग बैठक की। इसमें परीक्षार्थियों को सिटी बसों की सुविधा सुबह छह बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


एकमुश्त एक रूट की सवारी मिलने पर तत्काल भेजी जाएगी रोडवेज बस : परीक्षार्थियों को वापस जाने के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थी स्पेशल ये बसें चारबाग, कैसरबाग व आलमबाग बस अड्डे से मिलेंगी। कानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सीतापुर, अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी के अलावा वाराणसी और प्रयागराज के बीच लखनऊ रीजन अतिरिक्त बसों को चलाएगा।