हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 December 2021

यूपी: परिषदीय स्कूलों में 15 दिन की होगी जाड़े की छुट्टी, 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश


लखनऊ:बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों को पहली बार को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। यह अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा।




बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को इन अवकाश कार्यक्रमों की घोषित की। साथ ही बताया गया है कि शैक्षिक सत्र में एक अप्रैल से 30 सितंबर स्कूलों का संचालन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा। प्रार्थना सभा व योगाभ्यास सुबह 8 से 8.15 बजे तक होगा।ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का संचालन सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 9 से 9.15 बजे तक मध्यावकाश दोपहर 12 से 12.30 बजे तक होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more