हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 December 2021

बच्चों को टीका लगने के दूसरे दिन देंगे अवकाश

कोरोना वैक्सीन तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को लगनी शुरू हो जाएगी। जिसको देखते हुए अनएडेड स्कूल एसोसएशिन ने बड़ा निर्णय लिया है। एसोसिएशन में शामिल 250 स्कूल प्रबंधनों ने बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद अगले दिन छुट्टी देने का फैसला किया है। एसोसिएशन का मानना है कि 15 से 18 आयु वर्ष के बच्चों में कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्र आएंगे। ऐसे में जिस दिन उन्हें वैक्सीन लगेगी तो उन्हें कम से कम एक दिन आराम करना चाहिए। ताकि बुखार और अन्य चीजों को देखा जा सके।


अनएडेड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन के 250 स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक में तकरीबन एक लाख 25 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। तीन जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more