हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2021

शिक्षक को ABSA ने जारी की कारण बताओं नोटिस


ज्ञानपुर।

परिषदीय विद्यालयों में बिन सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के एक शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर ने कारण बताओ नोटिस जारी की है।


कारण बताओ नोटिस जारी होते ही प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा है। उक्त स्कूल में एक सहायक अध्यापक कई दिन से अनुपस्थित चल रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही गंभीर हुए एबीएसए ने जांच की तो गायब ही मिले थे। ऐसे में सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी की है। पांच जनवरी तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। विभागीय कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more