UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 December 2021

प्रशिक्षण के दौरान ड्राप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर हुई चर्चा

 

ज्ञानपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे तृतीय बैच के प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। शिक्षकों को ड्राप आउट बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने पर चर्चा हुई।



ड्राप आउट बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन और विद्यालय में ठहराव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विषयवार पाठ्य सामग्री भी प्रशिक्षुओं को वितरित की गई। गणित विषय पर कमलेश शुक्ला, अंग्रेजी पर आलोक श्रीवास्तव, हिंदी पर अनिल भट्ट, हिंदी पर क्रांतिमान शुक्ल ने जानकारी साझा की। एआरपी संदीप दुबे और योगेश मौर्य ने भी मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सुषमा मौर्य, ममता तिवारी, रंजू यादव, ऋचा अग्रवाल, रूबल श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह, सत्येंद्र पाठक, संतोष मिश्रा, प्रतीक मालवीय, मनोज सिंह, अमित त्रिपाठी, सुरेंद्र, राकेश कुमार, सुरेंद्र, अजय, वीरेंद्र, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more