हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2021

शिक्षकों और कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहीं प्रबंध समितियां, सौंपा ज्ञापन


मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को  जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।





संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में संचालित विद्यालयों के प्रबंध समितियों द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन की तरफ से अवगत कराया गया लेकिन मामले को लटका दिया गया है। नियुक्त मृतक आश्रितों को प्रबंधकों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। शिकायत के बाद भी प्रबंध समिति के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ की प्रबंध समिति न होकर एक परिवार हैं। उनके द्वारा लगातार | विभागीय आदेशों की अवहेलना करते हुए विद्यालय के संपत्ति का दुरुप्रयोग किया जा रहा है। देवर्षि इंटर कॉलेज देवलास में मृतक आश्रित की नियुक्ति की गई। है। जिसको प्रबंध समिति द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। मुस्लिम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। जिनके सेवानिवृत्ति प्रपत्र पर प्रबंधक द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। धरने में राकेश सिंह, धनंजय सिंह, जयनारायण पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, रामनरायन, सतीश सिंह आदि शामिल रहे। सं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more