हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2021

शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला बकाया एरियर


बीईओ ने समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
छिबरामऊ एरियर न मिलने सहित कई समस्याओं को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने बीईओ सुनील दुबे को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों ने बताया कि जनपद के अन्य ब्लाकों में जुलाई माह के एरियर का भुगतान हो चुका है। छिबरामऊ विकास खंड के शिक्षकों को अभी तक एरियर नहीं मिला है। शिक्षकों ने अवशेष एरियर का अतिशीघ्र भुगतान कराने की मांग की। यूटा के ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह व महामंत्री शरद मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।


बाद में बीईओ सुनील दुबे को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की मानव संपदा आईडी एवं सेवा पुस्तिकाएं बनवाई जाएं। जिन शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटा था, उसका भुगतान कराया जाए। विकास खंड स्तर पर वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कराया जाए। बीईओ ने शिक्षकों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पवन कटियार, संतोष पाल, शैलेंद्र दुबे, सुशील दुबे, सौरभ माथुर, मनोज कुमार, प्राची गुप्ता, अनुराग शुक्ला, शरद मिश्रा, संतोष पाल, शिवशंकर रश्मि, कोमल आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more