वाराणसी : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को आठों ब्लॉक और नगर क्षेत्र के बीआरसी का निरीक्षण किया। वह जब हरहुआ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय तेवर पहुंचे तो वहां न उपस्थिति पंजिका में बच्चों की उपस्थिति दर्ज मिली और न परिसर में साफ-सफाई थी। एमडीएम के अभिलेखों की जांच करने पर पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने खाते से लाखों रुपये निकाले हैं। जो कि वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। बीएसए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के लिए बीईओ सेवापुरी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक एमडीएम की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।वहीं, निरीक्षण के दौरान बीआरसी में ड्यूटी पर तैनात पत्रवाहक अनिल शर्मा कुर्सी पर बैठकर खर्राटे लगा रहे थे। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया। उन्होंने कार्यालय में दस्तावेज के रखरखाव का जायजा लिया।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→
17 December 2021
एमडीएम में वित्तीय अनियमितता, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित