यूपी बोर्ड के छात्रों को फोन पर देंगे विशेषज्ञ सलाह,विषयवार इन नंबरों पर पूछें अपने सवाल


यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के लिए एक दिन एक विषय पर आधारित हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। विषयवार छात्र-छात्राओं की तैयारी कराने के साथ ही उनकी विषय से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क 14 से 24 मार्च तक संचालित की जाएगी। जिसमें छात्र-छात्राएं फोन के माध्यम से अपने प्रश्न, जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान विशेषज्ञ शिक्षकों ने प्राप्त कर सकते हैं।


एक दिन एक विषय पर आधारित हेल्प डेस्क के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन कर उनकी ड्यूटी लगा दी गई है। शिक्षकों के दिन निर्धारित कर उनके फोन नम्बर छात्र-छात्राओं के लिए प्रकाशित कर दिए गए हैं। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक छात्र-छात्राएं फोन कर परीक्षा की तैयारी के सम्बंध में सवाल कर सकते हैं।

रसायन विज्ञान के लिए चार, भौतिक विज्ञान के चार, हिन्दी के लिए तीन, गणित के लिए तीन, जीव विज्ञान के लिए तीन एवं वाणिज्य विषय के लिए दो शिक्षकों को हेल्प डेस्क की ड्यूटी में लगाया गया है।

विषयवार इन नंबरों पर पूछें अपने सवाल

14 मार्च: केमिस्ट्री, 8175057255, 9411931429, 9695478418, 9415918233

15 मार्च: भौतिक विज्ञान, 9458663925, 9451132490, 9415526808, 9415088546

16 मार्च: हिन्दी 8090025571, 9838766161, 8299072317

21 मार्च: अंग्रेजी, 7376072424, 7007722312, 7355046682

22 मार्च: गणित, 9454552323, 9411561670, 9140834158

23 मार्च: जीव विज्ञान, 8931056469, 9415901879, 9935735350

24 मार्च: वाणिज्य, 9452046870, 9410650652

बजे दोपहर से शाम 3 बजे तक

बोर्ड परीक्षा को देखते हुए एक दिन एक विषय हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। छात्र दिए गए नम्बरों पर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. अमरकांत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक