UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

आयकर के चक्कर में फंसा शिक्षकों का वेतन


डीआईओएस दफ्तर के चक्कर काट रहे प्रधानाचार्य
 फर्रुखाबाद आयकर कटौती के चलते शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन नहीं मिल सका है। विद्यालयों से वेतन भुगतान के लिए आए बिलों में आयकर कटौती की गणना में गड़बड़ी मिलने पर बिलों को वापस कर दिया गया है।



माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय व अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रत्येक माह को एक या दो तारीख को वेतन उनके खातों में पहुंचता है। मार्च में पाँच दिन गुजर जाने के बाद भी फरवरी का वेतन शिक्षक व

कर्मचारियों को नहीं दिया गया। इससे प्रधानाचार्य डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किस शिक्षक और कर्मचारी का आयकर कितना बन रहा है और अभी तक कितना कटा है, यह विद्यालयों से वेतन बिल आने पर देखा जा रहा है। कई विद्यालयों के वेतन बिलों में आपकर कटौती को गणना में कुछ गड़बड़ी पाई गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more