हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 March 2022

10 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दिया धरना


प्रयागराज।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को पत्थर गिरजाघर के पास धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने, निजी क्षेत्रों में एससी-एसटी ओबीसी को आरक्षण देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने, एनआरसी, एनपीआर, सीएए को वापस लेने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, आदिवासियों को संरक्षण देने, श्रम कानूनों को वापस लेने आदि मुद्दों पर विचार रखे।

सभा में सभी मांगों पर आगे भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। धरने में प्रदीप पटेल, सुधा कुशवाहा, संध्या कुशवाहा, आशा कुशवाहा, रामनाथ यादव, सुनील कनौजिया, शिवजनक पासी, धरमराज गौतम, सुधांशु मौर्या, अमर बहादुर कुशवाहा, महेंद्र भारती, प्रियांशु पटेल, राजीव यादव, सुनील यादव, बृजेश कुमार पटेल, शिवम कुशवाहा, श्यामराज मौर्या, शिवशंकर यादव आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more