हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 March 2022

सात शिक्षिका और एक शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

 Siddharthnagar, पथरा। विकास क्षेत्र मिठवल के आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरन नदारद मिले शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने निरीक्षण में गैरहाजिर मिली सात शिक्षिकाओं और एक शिक्षक पर उक्त कार्रवाई की है।



बीएसए ने मिठवल क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां सुबह 11 बजे स्कूल बंद मिला। विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शुक्ला अनुपस्थित मिले, जबकि सहायक अध्यापिका दीप शिखा त्रिपाठी, अनुपमा भी विद्यालय पर नहीं मिलीं। प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में तैनात सहायक अध्यापिका अनीता व कविता रानी अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय सुम्हा में तैनात सहायक अध्यापिका मणि पांडे अनुपस्थित पाई गईं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बभनपुरवा में तैनात सहायक अध्यापिका निधि गुप्ता निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बनगडोरी मैं तैनात सहायक अध्यापिका नीशू चौहान भी अनुपस्थित पाई गईं। बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित कर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more