हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 March 2022

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगने से डॉक्टर भड़के


लखनऊ।


यूपी की बोर्ड परीक्षा में आयुष विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। आयुर्वेदिक एवं यूनानी डॉक्टरों ने नाराजगी जाहिर की है। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने मंगलवार को मुख्य सचिव समेत अन्य जिम्मेदारों को पत्र लिखा है। संघ ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी न लगाने की बात कही है। पदाधिकारियों ने कहा कि इससे अस्पतालों को बंद करना पड़ेगा। साथ ही मरीजों को दवा वितरण, इलाज की असुविधा होगी। आयुर्वेद डॉक्टरों की तीन माह से कोविड, आयुष किट वितरण, आयुष आपके द्वार रविवार को भी सरकार के तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में उनकी ड्यूटी यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लगाया जाना गलत है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more