UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 August 2022

मृतक आश्रितों के अभिलेख 27 तक करें अपलोड




लखनऊ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मृतक आश्रितों के शैक्षिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किए जाने में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी बीएसए को 27 अगस्त तक अभिलेख अपलोड कराने के निर्देश दिए। कहा, ऐसा न किए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले उन्होंने 26 जुलाई को निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में कर्मियों के अभिलेख अपलोड नहीं हुए हैं। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more