UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 August 2022

विभागीय रुख से बढ़ेगा अभिभावकों का सिरदर्द


विभागीय रुख से बढ़ेगा अभिभावकों का सिरदर्द

वाराणसी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने आरटीई में एडमिशन व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। महानिदेशक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक बनारस में सिर्फ 44 प्रतिशत बच्चों के ही स्कूलों में एडमिशन हुए हैं। तीन चरणों की लॉटरी में कुल 7656 बच्चों को विभिन्न निजी विद्यालयों में सीटें आवंटित की गई थी।


। आरटीई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की तैयारी अभिभावकों की परेशानी बढ़ा सकती है। अब तक पंजीयन न कराने वाले निजी स्कूलों का विभाग ने बिना उनकी स्वीकृति या सूचना पंजीकरण करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में अगले सत्र से बच्चों के प्रवेश न लेने की शिकायतों में बढ़ोतरी होगी।

विभाग 317 स्कूलों को नोटिस देकर तीन महीने से उनके पंजीकरण का इंतजार कर रहा है। इनमें मात्र 80 स्कूलों ने पंजीकरण कराया है। आरटीई के जिला समन्वयक विमल केशरी ने बताया कि पत्राचार के बाद स्कूल पंजीकरण नहीं कराते हैं तो इन सभी का पंजीकरण खुद ही पोर्टल पर कर दिया जाएगा। विभाग सीटों का आवंटन भी कर देगा।

वहीं, यह कदम अगले सत्र में अभिभावकों की परेशानी बढ़ाएगा। स्कूलों के एडमिशन से इनकार करने पर अभिभावक विभाग और अधिकारियों के चक्कर लगाने में परेशान रहेंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more