UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 August 2022

विद्यार्थियों को योग सिखाने के लिए प्रशिक्षित होंगे शिक्षक


 

सिद्धार्थनगर माध्यमिक शिक्षा परिषद में योग एवं शारीरिक शिक्षा की गतिविधियां बेहतर होने की संभावना बढ़ गई है। सभी विद्यालयों के क्रीड़ा शिक्षक या प्रभारी क्रीड़ा शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि ये विद्यार्थियों को अच्छी तरह योग सिखा सके।




माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से विद्यालयों में क्रौड़ा शिक्षकों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने राजकीय, अशासकीय विद्यालयों के साथ वित्तविहीन विद्यालयों में कौड़ा शिक्षकों की जानकारी मांगी है। जिला  विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने सभी विद्यालयों को पत्र भेजकर क्रीड़ा शिक्षकों की जानकारी मांगी है। जहां क्रीडा शिक्षक नियुक्ति नहीं है, उन विद्यालयों में खेल में रुचि रखने वाले प्रभारी क्रीड़ा शिक्षक योग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।





राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, क्रीड़ा शिक्षकों, प्रभारी क्रीडा शिक्षकों की बैठक होगी। इसमें खेल और योग की रूपरेखा तथ की जाएगी। जिले में 24 राजकीय 28 अशासकीय एवं 128 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 16 अगस्त को स्मरण पत्र भेजकर वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more