अजनर (महोबा) ब्लॉक जैतपुर के कंपोजिट विद्यालय आरी में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर शिक्षक व शिक्षिका भिड़ गए। मामला खंड शिक्षा अधिकारी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश द्विवेदी ने बताया कि शिक्षिका कार्यालय में हस्ताक्षर न करके रजिस्टर कक्ष में ले जाने के लिए मांग रही थी. मना करने पर अभद्रता करने लगी। बीईओ गौरव शुक्ला कहा कि प्रधानाध्यापक से लिखित जवाब मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

