हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 December 2022

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का तरीका बदला


केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों व प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न इस बार बदल दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि भर्ती के लिए पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी।


टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के लिए 150 की बजाय 180 नंबर का प्रश्नपत्र आएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार लीडरशिप पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस बार टीजीटी-पीजीटी दोनों का एक ही प्रारूप रखा गया है। इस बार सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 05, कम्प्यूटर लिटरेसी 05 प्रश्न रहेंगे। पेडागॉजी को विस्तार देते हुए पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप को भी शामिल किया गया है और इस पर आधारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा विषय का महत्व बढ़ाते हुए 100 नंबर के प्रश्न रहेंगे। 60 नंबर के साक्षात्कार में 30 नंबर का अध्यापन प्रदर्शन और 30 नंबर का साक्षात्कार होगा। प्राचार्य, उप प्राचार्य की भर्ती को पहले 150 नंबर का एक प्रश्नपत्र होता था। इस बार 150-150 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे।


26 तक करें ऑनलाइन आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीजीटी, उप प्राचार्य व प्राचार्य भर्ती के लिए 26 दिसंबर तक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in
पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more