UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 February 2023

डीआईओएस संभालें परीक्षा की जिम्मेदारी


प्रयागराज। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद गुरुवार शाम को अचानक यूपी बोर्ड मुख्यालय पहुंचे और हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बोर्ड अफसरों के साथ कंटृोल रूम का निरीक्षण किया और दिशानिर्देश दिया।


उन्होंने प्रदेश के सभी जिला विद्यद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वह आगे बढ़कर स्वयं परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराने की जिम्मेदारी संभालें। सरकार की मंशा के अनुरूप हर शिक्षाधिकारी कार्य करें। महानिदेशक ने अफसरों से साफ कहा कि परीक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी रहेगी तो कार्रवाई के लिए उन्हें तैयार रहना होगा। हर अधिकारी की जवाबदेही तय है। गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी। सचिव दिव्यकांत शुक्ला से महानिदेशक ने शुक्रवार को इंटर अंग्रेजी परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान विजय किरन ने क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों को परीक्षा सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more