UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 February 2023

प्राथमिक विद्यालय के मेधावियों को अच्छे संस्थानों में मिलेगा दाखिला


प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अच्छे संस्थानों में दाखिले की राह आसान होगी। इसके लिए अफसरों की ओर से मदद दी जाएगी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल मंडलीय समीक्षा बैठक में स्कूलों के हर कक्षा से मेधावी विद्यार्थियों को चिह्नित करने एवं उन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने अच्छे शिक्षण संस्थानों में उनका प्रवेश सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी।

मंडलायुक्त ने ब्लाक स्तर पर बने फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में रोस्टर के तहत जनसुनवाई शिकायतों के निस्तारण में मंडल 15वें स्थान पर प्रयागराज मंडल में जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति काफी खराब है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश में प्रयागराज मंडल का 15वां स्थान है।बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने इस पर नाराजगी जताई तथा सुधार की हिदायत दी। सुनिश्चित करने, गोशालाओं में सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराने समेत अन्य निर्देश भी दिए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more