हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 February 2023

अप्रैल में ही बच्चों को मिल जाएंगी पाठ्य पुस्तकें




बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने विधान परिषद में कहा कि अप्रैल में स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में पाठ्य पुस्तकें होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में कुछ तकनीकी कारण से बच्चों को पाठ्य पुस्तकें मिलने में देरी हुई लेकिन इस बार आने वाले नए सत्र में तय समय से पहले ही बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकें पहुंच जाएंगी। संदीप सिंह शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें यह पूछा गया था कि बच्चों को किताबें कब मिलेंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more