24 March 2023

बेसिक शिक्षा : गणित और अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में पूछे 20 गलत सवाल


लखनऊ,कक्षा छह, सात व आठ के गणित और अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में गलत और अधूरे सवालों ने बच्चों के साथ शिक्षकों को भी उलझाया। प्रश्न पत्र में करीब 20 सवाल गलत और अधूरे पूछे गए। शिक्षकों में खासी नाराजगी है। प्रश्न पत्र बनाने व छापने के बाद अधिकारियों ने बिना जांच के स्कूलों को दे दिये।


प्राइमरी और जूनियर परीक्षा के प्रश्न पत्रों में लगातार गलतियां निकल रही गया। हैं। पहले विज्ञान के प्रश्न पत्र में गलतियां अब गणित और अंग्रेजी विषय में इससे बच्चे और शिक्षक परेशान हैं। एक शिक्षक ने बताया कि छठवीं की गणित में चार सवाल अधूरे हैं। प्रश्न संख्या - 2 (ख) निम्नलिखित पूर्णांकों के योगात्मक प्रतिलोम बताइये, लेकिन प्रश्न पत्र में संख्या नहीं दी।


अधूरे सवाल पूछे गए

■ कक्षा सात गणित में दो अधूरे

सवाल हैं। प्रश्न 1 (ड़) अधूरा

है। तीन में बिन्दु चित्र में नहीं हैं। ■ आठवीं के गणित के प्रश्न संख्या 1 (क) गलत है। प्रश्न संख्या तीन (ख) में उस वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिये, जिसकी त्रिज्या 21 सेमी है। यही प्रश्न प्रश्न संख्या चार (ख) में दोबारा पूछा गया.


प्रश्न पत्र की छपाई में कुछ सवालों में गलतियां सामने आयी हैं। प्रश्न पत्रों की जांच के लिए बनी कमेटी व प्रश्न पत्र छापने वाले को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अरुण कुमार, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more