हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 March 2023

बीएसए से मिले शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी



सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर की जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बीएसए से मुलाकात की। सभी ने शिक्षक हित के कार्यों में महासंघ का सहयोग करने का आग्रह किया।






जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि महासंघ प्रारंभ से ही शिक्षकों के सुख दुख में हमेशा साथ रहा है। उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है। महासंघ का लक्ष्य शिक्षक अपनी समस्याओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों से ही मिले और अपनी समस्याओं का निवारण का केंद्र समझे। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी, अभय सिंह, अंजनी कुमार झा, जेपी गुप्ता, आनंद पांडेय, आशीष पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, शिवपाल सिंह, मनोज त्रिपाठी, राकेश पांडेय, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more