हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 March 2023

डायट में नई शिक्षा नीति पर हुआ मंथन


प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बुधवार को सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. धनंजय यादव ने नई शिक्षा नीति के गुणात्मक एवं मात्रात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बाल केंद्रित शिक्षा, बालक को स्वयं की पहचान की क्षमता, अधिगम किस प्रकार से हो तथा सजग होकर राष्ट्र में अपनी
बहुआयामी भूमिका अदा करने पर विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ. रुचि दुबे, डॉ. रमेश सिंह, प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, आलोक तिवारी, डॉ. रमेश सिंह आद मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more