UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

अब एक क्लिक पर छात्रों का डाटा होगा


लखनऊ। कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक किसी भी बोर्ड से पढ़ने वाली छात्रा का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर अब माध्यमिक शिक्षा परिषद के पास होगा यूपी बोर्ड समेत केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सीआईएससीई संस्कृत विद्यालय, खेल विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यालयों को यू-डायस प्लस में बच्चों की सम्पूर्ण प्रोफाइल भरनी होगी। यू-डायस प्लस पर स्टूडेंट प्रोफाइल भी डेटा हुँट्री के लिए महानिदेशक स्कूल की सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए जा चुके हैं।
स्टूडेंट प्रोफाइल डेटा के अन्तर्गत स्कूल प्रबंधन को 30 बिन्दुओं का प्रारूप भेजा गया है। जिसमें बच्चे का नाम, जन्मतिथि, पता, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, आधार कार्ड संख्या, स्टूडेंटकाड, अभिभावक का मोबाइल नम्बर, ईमेल, जाति, वर्ग समेत कई जानकारियां देनी होंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पाण्डेय ने कहा कि बच्चों का विवरण भरे जाने की प्रक्रिया जारी है।

2021-22 का डेटा, हर साल अपडेट होगा

यू-डायस प्लस पर बच्चों का डेटा स्कूल प्रबंधन को 2021-22 से देना होगा। बच्चों का सम्पूर्ण विवरण शासन के पास होगा। जिससे उनके लिए योजनाएं संचालित करने में आसानी होगी। एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय जाने पर छात्र का रिकार्ड मौजूद रहेगा। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के विवरण भरे जाने के बाद | प्रत्येक छात्र की एक यूनीक आईडी बनेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more