UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

कार सवारों ने बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन रोककर चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज



बरेली, कार सवारों ने बच्चों से भरी स्कूल वैन रोककर चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। चालक की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात इनोवा सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।






इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह कन्या महाविद्यालय आर्य समाज भूड़ पर तैनात एक प्रोफेसर की कार चलाते हैं। अतिरिक्त समय में बच्चों की स्कूल वैन भी चलाता है। 2 मई की सुबह 7:10 बजे वह बच्चों को एक स्कूल में बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था। स्कूल के पास इनोवा कार चालक ने वैन को गलत तरीके से ओवरटेक किया और गालियां देने लगा। मना करने पर देख लेने की धमकी दी। छुट्टी होने पर जब वह बच्चों को लेकर आ रहा था, तब रास्ते में इनोवा कार चालक ने दोबारा पीछा करते हुए वैन को रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे बच्चे भी सहम गए। कार में 5-6 लोग सवार थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more