UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

इंचार्ज प्रधानाध्यापक को मां के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा मंहगा, निलंबित

हाथरस, । हाथरस ब्लाक के संविलियन विद्यालय सिथरौली में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर निकाय चुनाव में अपनी मां का प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाया गया। जिसकी शिकायत लोगों ने बीएसए के समक्ष की। अब खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।


खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस भुवन प्रकाश ने बीएसए को सौपी रिपोर्ट में कहा है कि देवेन्द्र कुमार आर्य इंचार्ज प्रधानाध्यापक,संविलियन विद्यालय सिथरौली के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई। शिक्षक के द्वारा 18 से 21 अप्रैल तक तक आकस्मिक अवकाश लिया। 22 अप्रैल से 03 मार्च तक उपार्जित अवकाश लिया। अवकाश पर रहने के दौरान वर्तमान में चन्द्रभान सिंह सहायक अध्यापक विद्यालय का प्रभार देख रहे हैं। सहायक अध्यापक ने बीईओ को अवगत कराया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मां नगर पंचायत मेण्डू से चुनाव लड रही हैं। इसलिए इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने अवकाश लिया है। साथ ही राकेश लाल एवं अन्य निवासी नगर पंचायत मैण्डू द्वारा के द्वारा की गयी शिकायत की। बीईओ की रिपोर्ट पर हेड मास्टर को निलंबित कर ब्लाक संसाधन केंद्र सहपऊ अटैच कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ को पूरे प्रकरण की जांच किए जाने के निर्देश बीएसए की ओर से जारी किये गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंचार्ज प्रधानाध्यापक निकाय चुनाव में अपनी मां का प्रचार करते हुए दिखाई दिया। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही प्रचार प्रसार किए जाने के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों को भी उपलब्ध करा दिए। बीईओ की रिपोट पर बीएसए राहुल कुमार पवार ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।



बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक निकाय चुनाव में प्रचार करने में संलिप्त पाया गया। जिसकी शिकायतें बीईओ के पास पहुंची थी।

राहुल कुमार पवार,बीएसए,हाथरस।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more