UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

बीएसए दफ्तर के बाबू के साथ मारपीट



शाहजहांपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू ने बताया कि दोपहर को वह लंच टाइम में अपने कक्ष में खाना खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति कमरे में आया और अपने हेलमेट से उन पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तब तक हमलावर उसे पीटता ही रहा। साथ में बैठे एक वरिष्ठ पटल सहायक ने जैसे-तैसे उसे बचाया। बाबू का कहना है कि एक महिला शिक्षिका का पति था, जिसने उनके साथ मारपीट की है। इस संबंध में बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। घटना के समय वह विकास भवन में चुनावी ड्यूटी पर थे। बीएसए ने बताया कि सीसीटीवी पर आरोपी की पहचान करने के बाद ही थाने में तहरीर दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more