UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

बेसिक शिक्षा विभाग : स्कूल रेडीनेस की गतिविधियों से बच्चे उठा रहे लाभ


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को सिलेबस के अलावा अन्य गतिविधियों का लाभ दिया जा रहा है। स्कूल रेडीनेस कार्यकम के तहत बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराकर लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे सिलेबस आसानी से समझ में आ सके। जिलेभर में 1499 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। 



इन स्कलों में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण लक्ष्य के तहत पारंगत किया जा रहा है, जिससे कोई भी बच्चा पढ़ाई में कमजोर न रहे। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराकर लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे वह लाभान्वित हो रहे हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने स्कूल रेडीनेस के तहत कराए जाने वाली गतिविधियों को ट्वीटर पर ट्वीट कर स्कूल स्टाफ का उत्साहवर्धन किया है। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा और कंपोजिट विद्यालय बरहा समेत कई स्कूलों की गतिविधियों की फोटो पोस्ट की है।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more