UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

राजकीय इंटर कॉलेज होगा स्मार्ट, टच बोर्ड से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे शिक्षक






बरेली, पीएम श्री योजना के तहत चयनित शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक वाईफाई से जुड़े टैबलेट और टच बोर्ड के माध्यम से छात्रों को पढ़ाएंगे। विद्यालय में तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कॉलेज की निगरानी सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होगा। बच्चों की विविध पृष्ठभूमि, बहुभाषी जरूरतों और विभिन्न शैक्षणिक क्षमताओं का ख्याल रखा जाएगा। 2027 तक योजना के तहत विद्यालय अपग्रेड होता रहेगा चार माह पहले इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वहीं, योजना के तहत स्कूल में प्रैक्टिकल समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थिति पर आधारित शिक्षण होगा। स्मार्ट क्लॉस पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला समेत आधुनिक सुविधाओं से विद्यालय लैस होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more