UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

बैंक खातों में पड़े रह गए परिषदीय बच्चों के पांच करोड़

प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए भेजे गए पांच करोड़ रुपये बैंक खातों में पड़े रह गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को खातों में पड़ी राशि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के खातों में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। सर्वाधिक 92.55 लाख रुपये नगर क्षेत्र के खाते में पड़े हैं जबकि कोरांव में 47.14 लाख, बहादुरपुर 38.90 लाख, बहरिया में 32.87 लाख, 30.24 लाख रुपये पड़े हैं। 



सिंगल नोडल खाता (एसएनए) प्रक्रिया शुरू होने के समय एसएमसी के अतिरिक्त सभी इम्लीमेंटिंग एजेंसियों के बैंक खातों में अवशेष राशि को मार्च से अगस्त 2022 तक समग्र शिक्षा के लिए खोले गए सिंगल नोडल खातों में जमा कराए गए थे। लेकिन उसके पूर्व एसएमसी के खातों में अवशेष धनराशि नए खातों में ट्रांसफर नहीं की जा सकी थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more