UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

स्कूल परिसर में अतिक्रमण से शिक्षक और छात्र परेशान







पूरनपुर, : ग्राम पंचायत श्रीनगर के प्रधान राधेश्याम ने बताया कि गांव कबीरगंज के सरकारी स्कूल परिसर में कुछ लोगों ने झोपड़ी डाल रखी है। मवेशियों को बांधा जा रहा है। गोबर के उपले थोपे जा रहे हैं। अतिक्रमण होने से छात्रों को खेलनेनहीं मिल रहा है। गंदगी होने से बीमारियां फैलने की आशंका है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार उन लोगों से मौखिक कहा गया लेकिन वह लोग कब्जा हटाने को तैयार नहीं हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कई बार पत्र देकर स्कूल परिसर से कब्जा हटवाने की मांग की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि कब्जाधारकों पर कार्रवाई के लिए थाना हजारा पुलिस को तहरीर दी गई है। तहसीलदार ध्रुव नरायन ने बताया कि प्रधान ने स्कूल परिसर से कब्जा हटवाने के लिए पत्र दिया है। लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more