UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

गैर शैक्षणिक कार्यों को कराए जाने के विरोध में 32 शिक्षकों का संकुल प्रभारी पद से दिया सामूहिक इस्तीफा

बस्ती। जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में तैनात 32 शिक्षक संकुलों ने गैर शैक्षणिक कार्यों को कराए जाने के विरोध में सोमवार के बीएसए को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया गया कि विभागीय अधिकारी अव्यवहारिक कार्यों के आदेश देकर उनसे गैर शैक्षणिक कार्य लेते हैं, जिसके चलते संकुल शिक्षक स्वयं के विद्यालय के छात्रों की शिक्षा में सहयोग नहीं कर पाते। इससे बच्चे के पढ़ाई और नामांकन कार्य बाधित हो रहा है। शिक्षक संकुलों के सामूहिक इस्तीफे देने से विभाग में खलबली मच गई।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम से संबोधित इस्तीफे में कहा गया कि कप्तानगंज के शिक्षक संकुल विभिन्न कारणों से अपना उत्तरदायित्व निर्वहन करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, जिसके चलते सभी संकुल शिक्षक पद से सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं।

इस्तीफा देने वालों में दौलतराम, वेदप्रकाश, महेंद्र कुमार वर्मा, राज जियावन वर्मा, श्याम सुंदर यादव, आलोक कुमार सिंह, राजेश विश्वकर्मा, विजय बहादुर गौतम, विजय कुमार,रामरंग, राहुल कुमार भारती, विनोद कुमार, परमानंद, श्याम बिहारी, फूलचंद्र चौधरी, रीता सिंह, सुशीला देवी, परमिला सिंह, अजिता भारती, प्रियंका, फारिया जमाल उस्मानी आदि शिक्षक शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more