UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाध्यापकों को चेतावनी


शासन और बेसिक शिक्षा विभाग के बार-बार निर्देशित करने के बाद भी कुछ परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। विद्यालयों में गंदगी पसरी रहती है। बच्चों की उपस्थिति भी नहीं बढ़ रही। बीएसए स्वाती भारती ने शनिवार को विकास क्षेत्र सहसवान के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाध्यापकों को चेतावनी निर्गत की। सात दिनों में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।






संविलियन विद्यालय मदनपुर में शिक्षक अमित कुमार, शिक्षामित्र रविंद्र कुमार व शीतला यादव बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। 170 में से 45 बच्चे मौजूद थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय कुमार कंपोजिट ग्रांट पंजिका और बिल बाउचर प्रस्तुत नहीं कर सके। विद्यालय परिसर में गंदगी थी। प्राथमिक विद्यालय सगराय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीलम बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। 137 में 75 छात्र छात्राएं ही उपस्थित मिले। स्टाफ ने निपुर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किया। प्राथमिक विद्यालय मुजरिया में अलमारी टूटी थी, खेल किट व पुस्तकालय की किताबों पर धूल जमी हुई थी। दरी व पट्टी फटी मिली। बच्चों की उपस्थिति कम थी। प्राथमिक विद्यालय भजपुरा में शिक्षामित्र सर्वेश कुमार आकस्मिक अवकाश पर मिले। विद्यालय का टाइलीकरण नहीं किया गया है। शौचालय और रसोइघर अव्यवस्थित थे। 92 में से 36 छात्र - छात्राएं विद्यालय आए थे। बीएसए ने बच्चों से किताब पढ़वाकर शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। एक कक्ष में फर्नीचर भरा हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी को खंड विकास अधिकारी से संपर्क करके विद्यालय में टाइलीकरण कराने को निर्देशित किया गया। अनुपस्थित मिले स्टाफ का वेतन और मानदेय काटा गया है। विद्यालय में सुधार के लिए निर्देशित किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more