UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 May 2023

टीचर प्रोफाइल पूर्ण न करने वाले स्कूलों पर शिकंजा


सैफई विकास खंड में चल रहे मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग अब पूरी तरह से शिकंजा कसने के मूड में है। स्कूल व टीचर प्रोफ़ाइल पूर्ण न करने वाले विद्यालयों का बेसिक शिक्षा विभाग जल्द ही कार्यवाही करेगा।



खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि सैफई विकास खंड के 66 विद्यालयों की सूची बनाई गई है। इन विद्यालयों द्वारा अभी तक विद्यालय के द्वारा यू डाइस सत्र 2022- 23 की डाटा फीडिंग, विद्यालय प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल, स्टूडेंट प्रोफाइल, अभी तक नहीं भरा गया है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उच्च स्तर से यू डाइस सत्र 2022 - 23 की डाटा फीडिंग के कार्य की समीक्षा की जा रही है। डाटा फीडिंग कार्य को तत्काल वरीयता के आधार पर अपडेट कराना सुनिश्चित करें। अगर यह कार्य नहीं किया जाता है तो विद्यालय की मान्यता प्रत्यहरण के संबंध में प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व शासन को भेजा जाएगा। कार्यवाही की जद में आने वाले विद्यालय सैफई, सहसारपुर, परासना, उसरई, उझियानी, वैदपुरा, हरदोई, भदेही काशीपुर, गीजा, नगला बने, नगला मठिया, खरदुली, बलभद्रपुर, बिरौली, चौबेपुर, छिमारा, टिमरूआ, नगला हिम्मत, आदि क्षेत्र में लगभग 66 विद्यालय हैं। जिनकी सूची बनाई गई है कुछ विद्यालयों द्वारा स्कूल में टीचर प्रोफाइल को पूरा करने का कार्य किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more