हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2023

69000 भर्ती की 89 शिक्षिकाओं ने ग्रहण किया कार्यभार



प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 भर्ती के तहत चयनित और 26 जून को एक से दूसरे जिले में स्थानान्तरित 89 शिक्षिकाओं ने रविवार को बीएसए कार्यालय जगराम चौराहे के पास कार्यभार ग्रहण किया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में प्रयागराज में 357 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करना था। जिसके क्रम में पूर्व में 173 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था। रविवार को 89 ने कार्यभार ग्रहण किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more