हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2023

पढ़ने गये बच्चों से अध्यापक करवा रहे मजदूरी





बच्चों के भविष्य संवारने वाले अध्यापक ही बच्चों के भविष्य से कर रहे खिलवाड प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के बच्चों से अध्यापकों द्वारा पढ़ाई के बजाय कराया जा रहा मजदूरी का कार्य ।



मामला विकासखंड बनीकोडर के प्राथमिक विद्यालय पूरे अमेठिया का है जहा पर बुधवार को विद्यालय भवन में मरम्मत का कार्य चल रहा है लेकिन काम के लिए मजदूरों को न बुलाकर यहां पढ़ने वाले छात्रों से मजदूरी कराई जा रही है। निर्माण की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद सिंह की है। इसके लिए हाल ही में विद्यालय परिसर के बाहर मौरंग गिरवाई गई थी। बुधवार को जब





विद्यालय खुला तो मजदूरी नहीं देनी पड़े, इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों ने इन बच्चों को पढ़ाई कराने की बजाए तसला और फावड़ा देकर मौरंग गिट्टी ढोने के काम पर लगा दिया ।
तसला उठा रहे बच्चों ने बताया कि सर जी कहिन है कि मौरंग बाहर से उठा कर अंदर ले आओ। बुधवार को यहां पर नौ बच्चे मौरंग ढोते देखे गए। इसी के साथ विद्यालय में मिड डे मील के लिए गैस सिलेंडर का ईस्तेमाल न करके चूल्हे में खाना बनाया जाता है। जब रसोईया से पूछा गया तो बताया कि गुरु जी से पूछो हमका कुछ नही मालूम है। इस संबंध में बनीकोडर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने पूछे जाने पर बताया की मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more