हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2023

जिले की दो महिला शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान


बस्ती : राज्य स्तरीय हिंदी विषयक शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में जनपद से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला ब्लाक साऊंघाट की शिक्षक श्रुति त्रिपाठी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परशुरामपुर की अंशकालिक शिक्षक सावित्री त्रिपाठी को हिन्दी भाषा के नवाचार के लिए सम्मानित किया गया.


शिक्षक श्रुति त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित कार्यशाला में पूर्व मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान अजय सिंह ने सम्मानित किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more