हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2023

प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर होने पर अभ्यर्थियों ने छेड़ा अभियान


प्रयागराज। प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बीएड अभ्यर्थियों को बाहर किए जाने का मुद्दा ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। बीएड अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उन्हें प्राइमरी शिक्षक भर्ती में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार एवं एनसीटीई संशोधित गजट लाए। रविवार को सलोरी में हुई संयुक्त युवा मोर्चा की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई.



युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं एनसीटीई को संशोधित गजट जारी कर पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए। जिन लाखों अभ्यर्थियों ने एनसीटीई के गजट 28 जून 2018 के आधार पर बीएड की डिग्री हासिल की है, उन्हें सजा देना उचित नहीं है। बीएड अभ्यर्थियों के शामिल होने के पूर्व 68500 प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 27 हजार सीटें खाली रह गई थीं। कटऑफ 40/45 फीसदी अंक न लाने की वजह से ऐसा हुआ था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more