हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2023

शिक्षक दिवस से प्रथम चरण के शिक्षकों को टैबलेट वितरण शुरू करने की तैयारी


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में डिजिटल पठन- पाठन व कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगी सरकार इस बार शिक्षक दिवस पांच सितंबर को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस दिन से बेसिक विद्यालय के दो लाख से अधिक शिक्षकों में चरणबद्ध तरीके से टैबलेट वितरण की शुरुआत की जा सकती है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।

बेसिक के विद्यालयों को इन दिनों तेजी से निपुण भारत मिशन के तहत अपडेट किया जा रहा है, ताकि इसके लक्ष्य को समय से प्राप्त किया जा सके।


काफी विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है। 900 से ज्यादा स्कूल पीएम श्री योजना में भी अपग्रेड किए जा रहे हैं। ऐसे में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट मिल जाने से डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने में गति मिलेगी।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि टैबलेट खरीद की निविदा प्रक्रिया को पूरा करने की कार्रवाई की जा रही है।

शासन से सहमति मिलने के बाद वितरण की तिथि तय की जाएगी। शिक्षकों को जल्द से जल्द टैबलेट उपलब्ध कराने का प्रयास है ताकि डिजिटल पाठन पठान को बढ़ावा दिया जा सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more