UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

स्कूल में छात्र ने साथी को चाकू से गोदकर मार डाला


कानपुर,। बिधनू में सोमवार को दसवीं के छात्र ने स्कूल में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। कक्षा में हुए विवाद के दौरान चाकू से साथी की गर्दन, छाती पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। मंजर देखने वालों का दिल दहल गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को धर-दबोचा। एफआईआर के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला हाईस्कूल का 16 वर्षीय छात्र नीलेंद्र तिवारी उर्फ राज अपने फूफा के यहां यशोदा नगर सैनिक चौराहा के पास गंगापुर में रहता था, जबकि उसके माता-पिता रूमा के लालापुर गांव में रहते हैं। रोज की तरह वह सोमवार को स्कूल गया था। नीलेंद्र और आरोपित छात्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। आरोपित किशोर ने अपने बैग से चाकू निकाला और नीलेंद्र पर हमला कर दिया। उसकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर पर कई चाकू मारे। नीलेंद्र की गर्दन काट दी। प्रधानाचार्य और शिक्षक नीलेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more