UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

हिंदी पढ़ाने के लिए विशेष गुर सीखेंगे गुरुजी


गौरीगंज (अमेठी) माध्यमिक इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को अब हिंदी विषय में विशेष रूप से शिक्षित किया जाएगा। पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के बीच प्रतियोगिताकर बेहतर शिक्षण विधि के लिए टीचिंग लर्निंग मैटीरियल तैयार कराया जाएगा। जिले से लेकर मंडल व राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए दिन-प्रतिदिन नए शोध कार्य किए रहे हैं। हिंदी व गणित में विद्यार्थियों को विशेष रूप से दक्ष बनाने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है कवायद सफल हो सके इसके लिए समग्र शिक्षा अभिमान योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए भाषा शिक्षण को रोचक, आकर्षक एवं बोधगम्य बनाने हेतु राज्य स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में जिले तो दूसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रथम चरण में प्राचार्य, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षकों के टीएलएम का मूल्यांकन तीन सदस्यीय पैनल से कराया जायेगा। पैनल में हिंदी भाषा के अनुभवी विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी जाएगी।


टीएलएम में पाठ्यक्रम से संबंधित प्रणव विषय- समाहित करना होगा तो नवाचार विधि का प्रयोग होगा जिले स्तर पर एक शिक्षक का चयन कर राज्य के लिए प्रेषित किया। राज्य स्तर पर चयनित टीएनएम को शिक्षण कार्य में शामिल करते हुए बच्चों को हिंदी विषय में दक्ष करने में प्रयोग किया पाएगा। डीआईओएस रीता सिंह ने सभी प्रधानाचायों को पत्र जारी कर शिक्षकों को प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more