UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

तीन दिनों से सगी बुआ और भतीजी स्कूल गई पढ़ाने हुई लापता


सिधौली-सीतापुर। इलाके के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के एम बी सी जुनियर हाईस्कूल स्कूल पढ़ाने आई प्रधानाचार्य सहित दो टीचरे तीन दिनों से हैं लापता दोनों टीचरें रिशते में थी सगी बुआ और भतीजी काफी खोजबीन करने के बावजूद दोनों का कोई पता ना लगने पर परिवार के मुखिया ने कोतवाली में दी सूचना पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी। 





कोतवाली क्षेत्र के एम बी सी जुनियर हाईस्कूल स्कूल गड़िया हसन पुर में गुरुवार को पड़ोस गांव अहमदपुर जट निवासी सुल्ताना ( 28 ) वर्ष जो उक्त स्कूल की प्रधानाचार्या पद पर थी और भतीजी उजमा ( 19 ) वर्ष जो अध्यापिका के पद पर स्कूल में कार्यरत थी दोनों स्कूल आने के बाद घर वापस ना जाने पर परिजनों ने दोनों की तलाश करनी शुरू की काफी खोजबीन के बाद दोनों का कोई पता ना चलने पर घर के मुखिया ने रविवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि परिवार के मुखिया की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई है दोनों प्राईवेट स्कूल की टीचरों की तलाश की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more